Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन मंत्री एवं राजीव गांधी पंचायत के प्रदेश संयोजक तरूण पटेल ने कहा कि जनभागीदारी मार्च राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती दो अक्टूबर से मुगलसराय से शुरू हुआ है और तीस जनवरी 2019 को बापू जी की समाधि स्थल राजघाट दिल्ली में समापन होगा। 121 दिवसीय जनभागीदारी मार्च सूबे के सभी 75 जनपदों में जाएगी। मार्च का यह 23 वां दिन है। उन्होंने कहा कि इस जनभागीदारी मार्च से काफी संख्या में नौजवान जुड़ रहे हैं। कहा कि सबसे अधिक समय तक कांग्रेस ने शासन किया तो देश को आगे ले जाने का भी काम कांग्रेस ने ही किया।उधर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में मुगलसराय से चल कर आए जनभागीदारी मार्च के साथ आए तरूण पटेल का कांग्रेसजनों ने भव्य स्वागत किया और दीपक सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की । इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार महात्मा गांधी की विचारधारा को तोड़मरोड़ कर देश वासियों को गुमराह करने का काम कर रहे है लेकिन महात्मा गांधी की विचार धारा को मिटने नहीं देगें। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ताहिर शेखू, अखिलेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला, विजय प्रताप सिंह, विशाल सिंह हुकुम, सोनू, असफर अली, रामसिंह बाकुरे, शार्दुल सम्राट, सुरज सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur