Jaunpur Live : BJP पर जमकर बरसे सपा नेता



जौनपुर। गजराज सिंह इंटर कालेज जमुनिया खुटहन, शाहगंज समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव की अध्यक्षता में विधानसभा बूथ स्तरीय सम्मेलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल और विशिष्ट अतिथि राम आसरे विश्वकर्मा रहे। राम आसरे कार्यक्रम का झण्डारोहण शुभारंभ किया। अतिथियों का पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई और संजय यादव एडवोकेट ने  गुलदस्ता देकर और माला पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में आये अतिथियों का स्वागत संजय यादव एडवोकेट ने किया।



समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल समेत कई सपा नेताओ ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए,बखिया उधेड़ दी। राम आसरे विश्वकर्मा जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र में स्थित कांग्रेसी सरकार के खिलाफ तरह तरह की बयानबाजी और महंगाई की मार जैसी बातें किया करते थे। लेकिन केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही लूट भ्रष्टाचार व दलाली का बोलबाला हो गया है। अधिकारी भाजपा के नेताओं को माहवारी देने का काम करते हैं। क्षेत्र में लूट डकैती व भ्रष्टाचार के आकंठ में डूब कर धन उगाही कर अपनी चोरियां भरने का काम करते हैं। जिसके चलते आज प्रदेश व देश का किसान कराह रहा है और भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है।



वहीं अपने संबोधन में विशाल वर्मा कहा कि, कड़ी धूप में भी बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब यह बयां कर रहा है कि, आगामी 2019 के होने वाले लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम प्रदेश व देश की जनता करेगी। जब-जब लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार जैसे मुकदमों की बाढ़ आ जाए तो यह समझ लेना चाहिए कि, केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ गई है। आज हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है तथा भाजपा की सरकार में खुलेआम अधिकारी निर्दोष लोगों पर गोली चलाने का काम कर रहे हैं तथा लोगों को फर्जी मुकदमा में फंसाकर धन उगाही करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश की योगी सरकार निर्दोष व बेसहारा लोगों को एनकाउंटर करा कर वाह-वाही लूटने का काम कर रही है।



पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा जिन पिछड़ा वर्ग के लोगो का हक छीनने का काम कर रही है भाजपा, जिस प्रकार गांव का जंगली जानवर सुबह ही चरने के लिए निकल पड़ता है ठीक उसी प्रकार प्रदेश की भाजपा सरकार में अधिकारी व कर्मचारी एंव पुलिस वाले सुबह ही उठकर समाज को चरने का काम करते हैं। जिससे यह साफ जाहिर हो जाता है कि, प्रदेश व केंद्र में लूट घसोट व भ्रष्टाचारियों की सरकार है। हम सभी संकल्प लेते हैं कि, आने वाले 2019 लोकसभा के चुनाव में ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। आज प्रदेश का किसान कराह रहा है। ना तो किसानों को खाद मिल रही है। ना ही नहरों में पानी आ रहा है। किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। ऐसी हालत में किसान भुखमरी की कगार पर खड़ा है जिसको देखने वाला कोई नहीं है। ना भारतीय जनता पार्टी के नेता,ना कोई अधिकारी,गरीबों का पुरूषा हॉल जानने का काम कर रहे हैं। ऐसी दशा में यह प्रतीत होता है कि,भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान विरोधी सरकार है।

कार्यक्रम में संबोधन तूफानी सरोज,लालबहादुर यादव, लल्लन यादव,मिथलेश यादव,धर्मेन्द्र मिश्रा,समेत कई वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किया। सम्मेलन की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अखण्ड प्रताप यादव एवं संचालन सैयद ऊरूज खान व पूर्व ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर हिसामुद्दीन शाह, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश यादव, डा. अवधनाथ पाल,हिसामुद्दिन शाह,संजय सरोज, गल्लू यादव, बाजीगर वर्मा, रमापति यादव, दीनानाथ सिंह, श्रवण जायसवाल, धर्मेन्द्र मिश्रा,नन्हकू यादव, त्रिभुवन यादव, अमित यादव, डा. लक्ष्मीकांत यादव, प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, डा. ईश्वर लाल यादव, राकेश यादव, विरेन्द्र यादव,डॉ अमित यादव, राकेश यादव,काफिल खान समेत हजारों की संख्या में जनसैलाब मौजूद रहा।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534