निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम बना चर्चा का विषय
जौनपुर। नगर के रूहट्टा में स्थित शाश्वत वाटिका में रविवार को श्री दुर्गा पूजा महासमिति का 39वां पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में 21 लंगर समितियों, निर्णायक मंडल के सात सदस्यों और महाअनुष्ठान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कारों की श्रृंखला में प्रमुख पुरस्कार वितरण ग्रामीणांचल की उत्कृष्ट पूजन समितियां पूजन व्यवस्था, भव्य पंडाल, उत्कृष्ट रोग सजावट के लिए जय मां विन्ध्यवासिनी संस्था खेतासराय को प्रथम पुरस्कार, न्यू गीतांजली संस्था नौपेड़वा बाजार को द्वितीय पुरस्कार, एकता दुर्गा पूजा समिति सरायलोका बाजार, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति जफराबाद, श्री कृष्ण दुर्गा पूजा समिति मल्हनी बाजार को तृतीय पुरस्कार , सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति नौपेड़वा बाजार को चतुर्थ पुरस्कार दिया गया।
पूजन अनुष्ठान एवं पंडाल व्यवस्था में महाशक्ति संस्था गौशाला परिसर को प्रथम पुरस्कार, नवयुग संस्था उर्दू बाजार, जय मां शीतला दुर्गा पूजा समिति रसूलाबाद को द्वितीय पुरस्कार, मां अष्ठभुजी संस्था कन्हईपुर तृतीय पुरस्कार, सरस्वती बाल ज्ञान संस्था ढालगर टोला, त्याग संस्था कोतवाली चौराहा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
दैनिक मार्ग सजावट के लिए मायांजलि संस्था मियांपुर प्रथम, मां अष्ठभुजी संस्था कन्हईपुर द्वितीय पुरस्कार, श्री दुर्गा पूजा समिति फलवाली गली ओलंदगंज, भारतीय दुर्गा पूजा समिति जहांगीराबाद तृतीय पुरस्कार, बजरंग घाट दुर्गा पूजा समिति ताड़तला, दुर्गा पूजा समिति अहमद खां मंडी, रासमण्डल दुर्गा पूजा समिति अहमद खां मंडी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
शोभा यात्रा के दौरान झांकी के भव्य प्रदर्शन में कल्याण संस्था डढ़ियाने टोला, पूर्वाचंल नवयुवक संघ शकरमण्डी को द्वितीय पुरस्कार, गीतांजलि जौनपुर को तृतीय पुरस्कार, दिव्य शक्ति संस्था लाल दरवाजा, महाशिव शक्ति संस्था महादेव टोला को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
भव्य एवं विराट मां दुर्गा की शोभा यात्रा में प्रथम पुरस्कार मां का दरबार बाल संस्था ओलंदगंज, द्वितीय पुरस्कार गीतांजलि जौनपुर, तृतीय पुरस्कार भाग्योदय संस्था खालिसपुर, सर्वोदय संस्था पानदरीबा, प्रोत्साहन पुरस्कार पुष्पांजलि संस्था अलफस्टीनगंज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजाराम यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ. केपी यादव, महाराष्ट्र प्रदेश के बसपा प्रभारी एवं प्रमुख उद्योगपति अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से पूजन समितियों को पुरस्कृत किया। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर अध्यक्ष मोती लाल यादव, महासचिव मनीष देव, पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह, संतोष सिंह, संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदू, सूर्य प्रकाश जायसवाल, शशांक सिंह रानू, राकेश श्रीवास्तव, फाजिल सिद्दीकी मौजूद रहे। संचालन विजय सिंह बागी एवं महेंद्रदेव विक्रम ने संयुक्त रूप से किया।
निर्धारित समय से 3 घंटे देरी से शुरू हुआ कार्यक्रम
कार्यक्रम 11 बजे निर्धारित था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डॉ. राजाराम लगभग 3 घंटे बाद पहुंचे इसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई जो कि चर्चा का विषय बना रहा।
Tags
Jaunpur