Jaunpur Live : बिजली विभाग के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल



खुटहन, जौनपुर। अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की भीषण समस्या से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष राकेश मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को गांधी जयंती के दिन विद्युत उपकेंद्र खुटहन पर बिजली विभाग के खिलाफ सत्याग्रह एवं एक दिवसीय भूख हड़ताल किया। कांग्रेसियों ने अनशन स्थल पर ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर जयंती मनाया। 20 घंटे बिजली की मांग सहित पाँच सूत्री मांग पत्र ऊर्जा मंत्री को संबोधित जेई को सौंपा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम लाल यादव, विनोद त्रिपाठी, विश्राम राम, परवेज अहमद, अजय मिश्र, उमेश यादव, श्रीनाथ यादव, देवेश उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, भारत लाल, पवन पवन शर्मा, अमित उपाध्याय, शिव कुमार गुप्ता, अंजनी मिश्र सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन डॉ. रमेश चंद बिंद ने किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534