Jaunpur Live : पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बदलापुर इकाई का चुनाव सकुशल सम्पन्न




  • नन्द कुमार अध्यक्ष, कैलाशनाथ मंत्री, सुरेन्द्र नाथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित
  • दायित्व का निर्वहन करना नैतिक जिम्मेदारी होती हैः डा. अतुल प्रकाश यादव

जौनपुर लाइव। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई बदलापुर का त्रैवार्षिक अधिवेशन व चुनाव जूनियर हाईस्कूल श्रीकृष्णनगर बदलापुर बीआरसी पर गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हो गया। चुनाव संचालन समिति में ब्लाक इकाई के अध्यक्ष रहे अनवर अब्बास, जगदीश यादव, रमाशंकर प्रचेता, अविनाश पाण्डेय शामिल रहे। चुनाव अधिकारी मछलीशहर ब्लाक इकाई के अध्यक्ष रविन्द्र बहादुर सिंह, सुजानगंज ब्लाक इकाई के अध्यक्ष शेर बहादुर मौर्य व जिला उपाध्यक्ष अच्छे लाल चौधरी ने पर्यवेक्षक बक्शा ब्लाक इकाई के अध्यक्ष लाल साहब यादव एवं मण्डलीय मंत्री यशवंत सिंह की देख-रेख में नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ कराया। इसके बाद मतदान समाप्ति के बाद शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी हुई जिसके बाद मतगणना के अनुसार 109 शिक्षकों में से 102 ने मतदान किया बताया गया जबकि एक मत निरस्त मिला।

Jaunpur Live : पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बदलापुर इकाई का चुनाव सकुशल सम्पन्न

अध्यक्ष पद के नन्द कुमार यादव को 62 व उमेश दुबे को 39 मत मिले। इस प्रकार श्री यादव 23 मत विजयी घोषित हुये। मंत्री पद के कैलाशनाथ रजक को 67 व राममूर्ति को 34 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र नाथ सिंह चुने गये। तत्पश्चात् जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामजीत उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष मुंशी राम यादव, महामंत्री डा. श्याम शरण सिंह, जिला मंत्री दुष्यंत मिश्र की उपस्थिति में राष्ट्रपति पुरस्कारप्राप्त मोहम्मद असलम ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि लोगों के सहयोग से मिली जिम्मेदारी का निर्वहन करना सभी पदाधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अनिल यादव, राय साहब यादव, उमेश चन्द्र मिश्र, राय साहब यादव, उमानाथ यादव, रिजवानुल हसन सिद्दीकी, टीएन सिंह यादव, प्रमोद कुमार, ओम प्रकाश, जयसिंह यादव, सभापति, विजय कुमार, विश्वनाथ सिंह, राज भारत मिश्र, जंग बहादुर यादव आदि उपस्थित रहे। अन्त में चुनाव संचालन समिति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534