Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। टीडीपीजी कालेज छात्र संघ चुनाव के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच में अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी रामबचन यादव का पर्चा निर्धारित उम्र से अधिक होने के कारण निरस्त कर दिया गया है। छात्र संघ चुनाव के लिए 22 साल से अधिक उम्र नहीं होनी चाहिए लेकिन रामबचन यादव की जुलाई में ही 22 साल तीन महीना हो गया है। बाकी अध्यक्ष पद के लिए सभी प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया। अब अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसके अलावा उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पद के सभी प्रत्याशियों का पर्चा वैध पाया गया। हालांकि अभी पुलिस प्रशासन ने प्रत्याशियों की सत्यापन की रिपोर्ट कालेज प्रशासन को नहीं दिया है। सत्यापन की रिपोर्ट आने के बाद हर पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या घट, बढ़ सकती है।

Tags
Jaunpur