Jaunpur Live : स्त्री व पुरूष के बीच में किसी प्रकार का भेदभाव न होः रमेश यादव



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। एक साथ राष्ट्रीय अभियान स्त्री पुरूष बराबरी में पुरूषों की भागीदारी के अन्तर्गत जनपद के करंजाकला क्षेत्र के ग्राम परसनी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समानता साथियों के बीच हुआ। इस मौके पर एपिसोड 4 सुनाया गया जहां एपिसोड के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्त्री और पुरूष के बीच में किसी प्रकार का भेदभाव न रखें, बल्कि स्त्री के कामों में पुरूष सहयोगी बनें। झाड़ू, पोंछा, बर्तन, कपड़े धोने में सहयोग करें। लड़कियों व महिलाओं की पढ़ाई में किसी प्रकार का भेदभाव न करें। लड़कियों के साथ हो रहे छेड़खानी का विरोध करें। घर के अंदर महिलाओं व लड़कियों को बीच में किसी प्रकार का गाली-गलौज न करें। लड़कियों व महिलाओं को घर से बाहर जाने-आने का स्वतंत्रता दें। महिलाओं को भी निर्णय लेने की क्षमता होती है। उन्हें निर्णय लेने दें। बहन-बेटी की कम उम्र में शादी न करें। पुरूष नसबंदी को बढ़ावा दें। महिलाओं को अस्पताल में लिंग की जांच कतई न करायें। इस पर विस्तार से चर्चा करते हुये लोगों की समझ विकसित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान कटका करंजाकला द्वारा आयोजित किया गया। हमराही रमेश यादव ने लोगों से आह्वान किया कि चर्चा की गयी बातों को दैनिक जीवन में अमल में लायें। इस दौरान पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से समानता साथियों ने स्वीकार किया कि पुरूष महिला में कोई भेदभाव नहीं रखना चाहिये, बल्कि दूसरे का एक सहयोगी बनकर साथ निभाना चाहिये। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोगों की उपस्थिति रही।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534