Jaunpur Live : ऐतिहासिक हुसेनाबाद की रामलीला शुरू, हुआ सुन्दर काण्ड



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। नगर की ऐतिहासिक हुसेनाबाद रामलीला समिति का इस वर्ष 75 वर्ष है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामलीला का मंचन शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन यानी बुधवार से शुरू हो गया। रामलीला का मंचन सुन्दर काण्ड पाठ से शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजन समिति ने बताया कि गुरूवार को नारद मोह, रामजन्म, ताड़क वध का मंचन किया जायेगा। साथ ही शुक्रवार को अहिल्या तरण, फुलवारी, धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का संजीव मंचन होगा। इसी तरह शनिवार को कैकेयी कोप भवन, राम वनगमन व दशरथ मरण का मंचन किया जायेगा। रविवार को भरत आगमन, भरत मनावन, नक्कटैया व खरदूषण वध का मंचन होगा। सोमवार को सीता हरण, राम-सुग्रीव मिताई, बाली बध का मंचन होगा। मंगलवार को लंका दहन, अंगद-रावण संवाद के साथ ही बुधवार को लक्ष्मण शक्ति व उसका निवारण होगा। इसी तरह आगामी 18 अक्टूबर को कुम्भकरण वध, मेघनाथ वध व सुलोचना सती का मंचन होगा। 19 अक्टूबर को विजय दशमी मनायी जायेगी जिसके बाद जेसीज चौराहे पर रावण दहन किया जायेगा। रामलीला के अन्तिम दिन भरत मिलाप, राजगद्दी व भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534