Jaunpur Live : जौनपुर में दो लड़कियों में समलैंगिक संबंध का अंदेशा, शादी के दबाव पर घर से फरार हुई दोनों




  • जिले में इस तरह का पहला मामला आने से चर्चाओं का बाजार गर्म

Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मीरगंज, जौनपुर। हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि समलैंगिक संबंध अपराध नहीं है उनके ​अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। जिले में समलैंगिक प्रेम का पहला मामला प्रकाश में आया है। चर्चाओं के मुताबिक दो वयस्क युवतियां परिजनों की बंदिशों से तंग आकर फरार हो गयी। दोनों में दो वर्षों से आपस में प्रेम है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है अब दिलचस्प यह होगा कि इस मामले में पुलिस क्या करती है? मामला जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र का है।



ग्रामीणों के मुताबिक दोनों लड़कियों के बीच लगभग दो वर्षों से समलैंगिक संबंध है। एक वर्ष पूर्व परिजन लड़कियों की शादी तय किये थे तो दोनों लड़कियां लड़के को फोन करके किसी और से प्रेम करने की बात कहकर रिश्ता तोड़ दिया था। इधर घर आई दूसरी लड़की को जब पता चला कि उसके परिजन पुनः उसका विवाह तय कर दिये है और उसे इलाहाबाद जाने से मना कर रहे हैं तो यह जानकारी वह अपनी पार्टनर को बताई। जिस पर दोनों शनिवार की सायं काल योजना के अनुसार घर से भाग गई। जब दोनों के घर से भागने की जानकारी परिवार को हुई तो वे खोजबीन शुरू कर दिया लेकिन सफलता न मिलने पर मामला पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर आकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 
थानाध्यक्ष मीरगंज अवधनाथ यादव का कहना हैं कि सूचना डायल 100 को मिली थी लेकिन पूरा प्रकरण अभी समझ में नहीं आया है और न ही कोई तहरीर मिली है। सूचना पर 100 नं. की पुलिस मौके पर गयी थी। मगर केस दर्ज नहीं कराया गया है। मामला चाहे जो भी हो लेकिन दोनों लड़कियों के समलैंगिक सम्बन्ध से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534