Jaunpur Live : बहुत ही काबिल इंसान थे एनडी तिवारी : इंद्रभुवन सिंह



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर हुई शोकसभा, दी गयी श्रद्धांजलि
जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के निधन का समाचार मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी काबिलियत का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि वह दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है जो कभी नहीं पूरी हो सकती। वह हमेशा हम लोगों के ह्मदय में जीवित रहेंगे। कांग्रेस शहर अध्यक्ष नेयाज ताहरि शेखू, देवानंद मिश्रा, अखिलेश श्रीवास्तव, सौरभ शुक्ला, राजकुमार गुप्ता, दयासागर राय, प्रभाप विक्रम सिंह, हरदीप सिंह, शिव मिश्रा, राम सिंह बांकुरे, मनोज जायसवाल, विजय प्रतापति, सुभाष चंद्र सोनकर, असरफ अली, सत्य प्रकाश गुप्ता, शहनाज खान, सूरज भारती, सौरभ शुक्ला ने भी शोक जताया।





बदलापुर : स्थानीय कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में घनश्यामपुर मंडल में एक शोकसभा हुई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर उपविवि के महामंत्री जयशंकर दुबे, मुंशीरजा, रामचंद्र मिश्र, महात्मा शुक्ला, बाबूराम, स्वतंत्र शुक्ल, अवनीश पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534