Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। शारदीय नवरात्रि के दैवीय एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान पर गायत्री प्रज्ञा मण्डल एवं महिला मण्डल जज कालोनी कचहरी के प्रांगण से प्राचीन गौरवपूर्ण भारतीय संस्कृति के प्रतीक ऋग्वेद, सामवेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद सहित उपनिषदों, पुराणों एवं शान्तिकुंज हरिद्वार में मुद्रित विभिन्न आध्यात्मिक एवं नैतिक शिक्षा पूर्ण सतसाहित्य को जन-जन तक पहुंचाने एवं विलुप्त प्राय गौरवमयी भारतीय संस्कृतिक के सर्वकालिक एवं लोकोपकारी मूल्यों की पुनः स्थापना एवं जनजागरण के उद्देश्य से एक दैवीय ज्ञान रथ का संचालन हो गया जिसका उद्देश्य भौतिकतावाद की अंधी दौड़ में शामिल जनमानस को पुनः प्राचीन भारतीय मूल्यों एवं संस्कृति के प्रति आस्थावान बनाना है। उक्त पावन ज्ञान रथ का शुभारम्भ प्रज्ञामण्डल के संचालक देशबंधु पद्माकर मिश्र ने कही। इस अवसर पर निर्मला राय, गायत्री राय, गंगोत्री साहू, मुन्नी साहू, संगीता साहू, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, धर्मा देवी, शैलबाला सिंह, गंगोत्री सिंह, घनश्याम उपाध्याय, हेमलता उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur