Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुम्भापुर निवासी विनय उपाध्याय पुत्र रवि उपाध्याय (24) की इंडिया मार्का हैंडपम्प से बिजली का करेंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि राजपुर रुखार निवासी संतोष गुप्ता बिजली के करंट से झुलस गया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार राजपुर रुखार निवासी संतोष गुप्ता के घर के सामने लगे हैंडपंप पर विनय पानी पीने गया और इंडिया मार्का हैंड पम्प में लगे समरसेबल का तार कहीं कटा होने के कारण इंडिया मार्का हैंड पम्प में करेंट उतर रहा था ज्यों ही बिनय ने पानी निकालने के लिए हत्थे को जकड़ा करेंट ने अपने आगोश में कर लिया। संतोष गुप्ता इसको देख रहा था और दौड़ा ज्यों ही विनय को हटाना चाहा वो भी करेंट से झुलस गया। इस दौरान विनय उपाध्याय की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतोष गुप्ता, बिजली के करंट से किसी तरह छूट गया। इस मौके पर जुटे ग्रामीण विनय उपाध्याय, संतोष गुप्ता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गए जहां विनय उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया गया जबकि संतोष गुप्ता का इलाज चल रहा है।
Tags
Jaunpur