Jaunpur Live : शालीनता, सहिष्णुता, अहिंसा के प्रतिमूर्ति थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी



कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रभात फेरी निकाल कर बाबू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
जगह-जगह चला सफाई अभियान, गोष्ठी आयोजित कर महापुरूषों को किया गया याद

Jaunpur Live : शालीनता, सहिष्णुता, अहिंसा के प्रतिमूर्ति थे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी



जौनपुर। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती तथा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का जयंती मनाई गई। इन दोनों महापुरूषों की जयंती पर जगह-गह विविध कार्यक्रम आयोजित कर याद किया गया। प्रशासन स्तर पर भी इन दोनों महापुरूषों की जयंती मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँँधी तथा भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह के  नेतृत्व में सभी कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित किए। महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रामधुन गाते हुए  जिला मुख्यालय से होते हुए लाइन बाजार के रास्ते प्रभात फेरी के साथ गांधी प्रतिमा पर पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को माल्यार्पण किया गया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि आज गांधी जी के सत्य अहिंसा का दिन है और दुनिया के इतिहास महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि गांधी जी सद्भाव, शालीनता, सहिष्णुता और अहिंसा के प्रतिमूर्ति थे। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई कि हम बापू के सत्य और अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देगें। गोष्ठी का संचालन सौरभ शुक्ला ने किया। इस अवसर पर नियाज ताहिर शेखू, छोटे लाल यादव, तिलकधारी निषाद, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश उपाध्याय, देवानंद मिश्रा, सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह, सुरेंद्र त्रिपाठी, सत्यवीर सिंह, दाताराम तिवारी, शि कुमार मिश्रा, शीतला पांडेय, गौरव सिंह, प्रदीप कुमार शुक्ला, राम प्रताप सिंह, शहनवाज खान, राम सिंह बाकुरे, राजेंद्र सिंह, विशाव सिंह हुकुम, प्रभात विक्रम सिंह, सुभाष सिंह, दिनेश राय, कमला प्रसाद तिवारी, राज कुमार गुप्ता, राम समुझ मिश्रा, महेंद्र विश्वकर्मा,सूरज भारती, सुजीत, नागेंद्र आदि मौजूद रहे।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534