Jaunpur Live : डेढ़ माह से जला है ट्रांसफॉर्मर



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। 24 घंटे में ट्रांसफॉर्मर बदले जाने को लेकर शासन के फरमान की धज्जियां उड़ाने में अधिकारियों‌ को समय भी नहीं लगता है। पिछले डेढ़ माह से जले ट्रांसफॉर्मर को‌ बदलने की मांग को लेकर ग्रामीण सिर्फ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के यहां चक्कर काट कर थक हार कर गये। आनलाइन शिकायत भी किसी काम की नहीं हुई।  ग्रामीणों ने बुधवार को गांव में प्रदर्शन कर विरोध जताया।

Jaunpur Live : डेढ़ माह से जला है ट्रांसफॉर्मर


क्षेत्र के ग्राम डेडुवाना मे डेढ़ माह से ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। ग्रामवासी अंधेरे‌ में रहने को‌‌ मजबूर है। अधिकांश ग्रामीण अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के यहां चक्कर काट रहे थे। लेकिन मामला‌ ढाक के तीन पात ही‌ है। अधिकारी ट्रांसफॉर्मर लगने का नाम ही नहीं ले‌ रहे है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारी बिना कमीशन के ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाएंगे।
किसानों के सामने पेय जल संकट के साथ ही धान की फसल सूखने के कगार पर है। जिससे ग्रामीणों मे काफी रोष भड़क रहा है। प्रदर्शन करने वालो में अशोक सिंह, रमेश यादव, रामबचन यादव, विमला देवी, रामराज पाल, राजेंद्र पाल, रमाशंकर सिंह, भुलई राम यादव, मूलचंद यादव व राजेश पाल आदि किसान शामिल रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534