Adsense

Jaunpur Live : भाजपा ने सदस्यता अभियान पर दिया जोर, अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ें कार्यकर्ता



जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने विचारों को जन—जन तक पहुँचाने के लिए बूथ पर पुनः सदस्यता अभियान प्रारम्भ किया है जिसके अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 सदस्य बनाना आवश्यक है। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने जिला कार्यालय पर आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा के अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ, प्रकल्प व विभाग के जिला संयोजकों के बीच कही।

Jaunpur Live : भाजपा ने सदस्यता अभियान पर दिया जोर, अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ें कार्यकर्ता


जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिनांक 5, 6 व 7 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम चलाकर बूथ समितियों का सत्यापन, सदस्यता एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों के 2000 सदस्य एवं प्रकल्प, प्रकोष्ट, विभाग को 1000 सदस्य बनाने का लक्ष्य प्रदेश द्वारा निर्धारित किया गया है। इसे 5, 6, व 7 अक्टूबर को पूर्ण कर जिला मुख्यालय पर जमा करना है।
बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज देश, काल, परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के निर्माण के लिए सभी जातियों में पार्टी का विस्तार होना आवश्यक है। प्रत्येक कार्यकर्त्ता समाज के सभी वर्गों के बीच जाकर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनायें और केंद्र सरकार के उपलब्धियों को बताने के साथ नव मतदाताओं को जोड़ने का कार्य करें।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने किया। इस अवसर पर सुधाकर उपाध्याय, महामंत्री द्वय डॉ अजय कुमार सिंह, पुष्पराज सिंह, एड. रवीन्द्र नारायण सिंह, एड. अरुण प्रजापति, प्रमोद यादव, यादवेन्द्र मिश्रा, सुनील गुप्ता, राजमणि सिंह, अभय राय, अतुल पाण्डेय, अंकुर पाठक, शाकिब खां, रागिनी सिंह, अनुपमा राय, संगीता अग्रवाल आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments