- डीएम, एसपी, जिला जज ने संयुक्त रुप से किया उद्घाटन
- सायं छह बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा नियंत्रण कक्ष : मोती लाल यादव
Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति के नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन शनिवार की देर शाम मुख्य अतिथि डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, विशिष्ट अतिथि एसपी दिनेश पाल सिंह, नालंदा बिहार शरीफ के जिला जज संजय सिंह ने संयुक्त रुप से पूजन अर्चन जयघोष के साथ फीता काटकर किया। अतिथियों ने दुर्गा पूजा महोत्सव एवं जनपद की एकता, अखंडता की तारीफ की। डीएम, एसपी ने महासमिति को पूर्व की भांति सभी प्रशासनिक सुविधाएं देने का वादा किया। समारोह में मौलाना सफदर हुसैन जैदी, पूर्व अध्यक्ष निखिलेशसिंह, संतोष सिंह, शशांक सिंह रानू, असलम शेर खां, संरक्षक इंद्रभान सिंह इंदू ने जनपद की दुर्गा पूजा महोत्सव एवं कौमी एकता पर अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव ने कहा कि यह कंट्रोल रुम सायं छह बजे रात्रि 12 बजे तक खुला रहेगा और पूजन समितियों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। संचालन विशिष्ट सदस्य महेंद्र देव विक्रम एवं धन्यवाद उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी ने किया। समारोह में अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। स्वागत भाषण महासचिव मनीष देव ने दिया। भजन संध्या में मयंक मिश्रा, राज यादव, राहुल यादव, मनोज सोनी, अवनींद्र तिवारी, रोहित रुद्र ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
आयोजन में विवेक सिंह युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष, एमडब्ल्यूसी लंगर समितियों के पदाधिकारी, आरिफ हबीब, सर्वेश जायसवाल, डॉ. अतुल सिंह, मां दुर्गा पूजन समितियों के अध्यक्ष, महासचिव, प्रबंधकारिणी के सदस्य राधेकृष्ण ओझा मुन्ना, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, संजय सिंह, विनोद कुमार यादव एडवोकेट, राकेश श्रीवास्तव, अरविंद बैंकर, नीरज सिंह, घनश्याम साहू, लालजी यादव, अनिल साहू, रत्नेश सिंह, विजय गुप्ता, शनि जायसवाल, पुनीत पंकज बंटी, डॉ. विजय रघुवंशी, आनंद अग्रहरि, विनय बरौतिया, गौरव श्रीवास्तव, गणेश साहू, रामरतन विश्वकर्मा, मनीष गुप्ता, अतुल प्रताप सिंह, महेश जायसवाल, राजन अग्रहरि, अजय कुमार सिंह, सुमित उपाध्याय, राहुल पाठक, मयंक मिश्रा, धीरज जायसवाल, रोशी सोनकर, संदीप जायसवाल, दीपक जायसवाल, संजय मोदनवाल, सचिन सोनी, चंद्रशेखर गुप्ता, विष्णु गुप्ता, रवि शर्मा, निशाकांत द्विवेदी, संतोष मौर्य, फाजिल सिद्दीकी, राम प्रकाश यादव एडवोकेट, लालता सोनकर, रमेश चंद्र जायसवाल, लालचंद्र निषाद, मोहम्मद शाहिद, शैलेंद्र मिश्रा एवं संरक्षक मंडल के चंद्र प्रताप सोनी, शोभनाथ आर्य, विन्ध्याचल सिंह उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur