Jaunpur Live : वैभव अध्यक्ष व अभिषेक बने दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष



बदलापुर, जौनपुर। स्टेशन रोड स्थित श्री मुख्य दुर्गा पूजा समिति सर्वेश्वरी नगर पर गुरुवार को दुर्गा पूजा प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में पूर्व के समिति का कार्यकाल पूरा हो जाने के कारण भंग कर नई कमेटी बनायी गई।

Jaunpur Live : वैभव अध्यक्ष व अभिषेक बने दुर्गा पूजा समिति के उपाध्यक्ष

इस दौरान सर्वसम्मति से वैभव सिंह को पूजा समिति के अध्यक्ष व अभिषेक अग्रहरि को उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि सतीश चौरसिया को कोषाध्यक्ष व महांमत्री लकी सिंह तथा उपकोषाध्यक्ष राजबहादुर गुप्त चुने गये और आनंद सिंह, गुड्डू, चंद्रभान गुप्त, उन्नत सिंह, राजेंद्र अग्रहरि, बबलू सिंह को संरक्षक बनाये गये। बैठक में दुर्गापूजा धूम-धाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता सत्यम सिंह ने किया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534