Jaunpur Live : विद्युत पोल में उतरा करंट किशोरी की मौत



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी गांव में शुक्रवार की रात विद्युत पोल में करंट उतरने से एक किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया।



इटोरी गांव के निवासी राधेश्याम सिंह के निधन दो सप्ताह पूर्व हो गया था। जिनकी तेरही शुक्रवार को आयोजित की गई थी। जिसमें शामिल होने के लिए इनके स्व. राधेश्याम सिंह के लड़की व नतिनी समेत ससुराल पक्ष के लोग भी आए थे। तेरही का कार्यक्रम अंतिम दौर में था। रात करीब 10 बजे सिकरारा थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी 15 वर्षीय किशोरी नतिनी पिंकी सिंह किसी कार्य के लिए घर के बाहर आई और घर के सामने असंतुलित होकर पोल से स्पर्श कर गई। पोल में उतरा  करंट उसे अपनी चपेट में ले लिया। किशोरी की मौके भी दर्दनाक मौत हो गई। किशोरी की मौत होते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। आनन-फानन लोगों ने किसी निजी चिकित्सालय में ले गए जहां डॉक्टरों ने मौत होने की पुष्टि कर दी। उसके बाद किशोरी को परिजन बरईपार ले गए और मृतक किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि पोल में तार काफी दिनों से टच कर रहा था। जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के लोगों से की गई लेकिन किसी ने ठीक किया जिसके चलते यह घटना हुई।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534