Jaunpur Live : वरिष्ठ भाजपा नेता का निधन



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के पिलकिछा हरिकपुरा गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता 46 वर्षीय चन्द्रकेश यादव का गुरु वार को निधन हो गया। वे कई माह से बीमार थे। जिसका उपचार लखनऊ के बाद दिल्ली में चल रहा था। स्व. यादव कल्याण सिंह की बनायी गयी राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से खुटहन विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके थे। इसके अलावा उन्होंने कई बार जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव लड़ा था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। उनके शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर किया गया।


Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534


और नया पुराने