Jaunpur Live : सम्पूर्ण भारत में एकता की मिसाल बनेगा प्रजापति समाज : रमेश चंद्र प्रजापति

  • अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज का पदाधिकारी प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज का पदाधिकारी प्रमाण पत्र का आयोजन वाजिदपुर दक्षिणी में रामराज प्रजापति के आवास पर रखा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव रमेश चंद्र प्रजापति, विशिष्ट अतिथि अरुण प्रजापति एडवोकेट द्वारा संयुक्त रुप से सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

सम्पूर्ण भारत में एकता की मिसाल बनेगा प्रजापति समाज

विशिष्ट अतिथि शासकीय अधिवक्ता सुरेंद्र प्रजापति ने समाज की एकता पर बल दिया और कहा कि आज हम सब को एक सूत्र में बाधने की जरुरत है तभी समाज विकास करेगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहन लाल उर्फ बबलू प्रजापति ने कहा कि आज अखिल प्रजापति कुम्भकार प्रजापति समाज ने राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र आदि राज्यों अपनी एकता का परचम लहरा दिया। अब उत्तर प्रदेश में एकता का परचम लहराया जाएगा। अंत में मुख्य अतिथि ने कहा कि शीघ्र ही अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज सम्पूर्ण भारत में प्रजापति एकता की मिसाल बनेगा और सभी राजनीतिक पार्टियां और शासन से अपनी मांगों को मनवाने पर मजबूर करेगा। वक्ताओं ने भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति एवं संचालन जिला महासचिव ज्ञानेंद्र प्रजापति ने किया। आयोजक राष्ट्रीय संयोजक राज बहादुर प्रजापति एडवोकेट आये हुए सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महेंद्र प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति व परमानंद प्रजापति, संगठन मंत्री अंकित प्रजापति, माणिक चंद्र प्रजापति एडवोकेट, प्रजापति समाज के वरिष्ठ समाजसेवी छोटे लाल प्रजापति, विनोद प्रजापति एडवोकेट, रामराज प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज का पदाधिकारी प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534