जौनपुर। जनपद में पहली बार आयोजित जौनपुर गॉट टैलेंट का द्वितीय ऑडिशन 18 नवम्बर दिन रविवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चलेगा। यह ऑडिशन नगर के होटल रिवर व्यू के सभागार में होगा। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम आयोजक सागर शान ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जौनपुर गॉट टैलेंट के इस द्वितीय ऑडिशन में बतौर निर्णायक मण्डल के रूप में प्रियंका रघुवंशी मिस यूपी क्वीन प्रथम रनर अप के अलावा पूनम तिवारी आजमगढ़ सहित अन्य कलाकारों की उपस्थिति रहेगी। श्री शान ने बताया कि उक्त टैलेंट का प्रथम ऑडिशन बीते 3 नवम्बर को हो चुका है जिसमें 20 लोगों का चयन हुआ है।
Tags
Jaunpur