यातायात जागरूकता माह शुरू, एसपी ने रैली को किया रवाना

जौनपुर। नगर के पुलिस लाइन में यातायात माह नवम्बर 2018 के तहत यातायात जागरूकता अभियान के अन्तर्गत कार्यक्रम हुआ। इस दौरान यातायात पुलिस व स्कूली बच्चांे द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी जिसका शुभारम्भ आरक्षी अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया। पुलिस लाइन से निकली रैली नगर भ्रमण करते हुये पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर कार्यशाला के रूप में परिवर्तित हो गयी। रैली में जहां बच्चों ने बैण्ड के साथ मार्च पास किया, वहीं तमाम स्कूलों के बच्चों द्वारा लोगों मंे जागरूकता लाने के लिये प्रेरित किया गया। तख्ती लिये बच्चों द्वारा दिये गये स्लोगन के माध्यम से यातायात नियमों का प्रसार-प्रचार किया गया। इस मौके पर आरक्षी अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने हेलमेट, सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील किया। साथ ही बच्चों द्वारा अच्छे उद्बोधन पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में अपर आरक्षी अधीक्षक नगर डा. अनिल पाण्डेय ने यातायात नियमों के पालन हेतु जानकारी दी गयी। अन्त में यातायात प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने सभी का स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर तमाम पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी, बच्चे आदि उपस्थित रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534