जौनपुर। जनपद के रामनगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में प्रधानाध्यापिका हसन जहेरा ने सरकार की योजना के तहत नामांकित समस्त कक्षाओं में छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किया। इस दौरान बच्चे स्वेटर पाकर खिलखिला उठे। इसी क्रम में लगातार 3 दिन से चल परीक्षा रही सम्पन्न करायी गयी। इस अवसर पर शिक्षामित्र संगीता, ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur