पीजी कालेज जमुहाई में चल रहे शिविर का प्राचार्य ने किया निरीक्षण

जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कालेज जमुहाई द्वारा प्राथमिक विद्यालय चकवा व खोभरियां जमुहाई में चल रहे 7 दिवसीय राष्ट्रीय सेवायोजना के विशेष शिविर के छठें दिन प्राचार्य डा. राजेश सिंह ने शिविर का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वयंसेवक एवं सेविकाएं खोभरियां गांव में जाकर महिलाओं व बुजुर्गों के साथ संगोष्ठी किया। साथ ही भू्रण हत्या, पर्यावरण संरक्षण, लिंग भेद, दहेज प्रथा आदि कुरीतियों पर चर्चा किया। प्राचार्य डा. सिंह ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से इस ग्रामीण जनता को प्रतीकात्मक कार्यों द्वारा आप जागरूक कर भारत सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति अवश्य करें। साथ ही उन्होंने स्वच्छता, साक्षरता, नारी शिक्षा सहित अन्य सामाजिक बुराइयों के बारे में बच्चों सहित ग्रामीणों को जागरूक किया। शिविर के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं केे बौद्धिक विषय पर चर्चा किया। अन्त में रासेयो के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. विनोद सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. विजय प्रताप सिंह, डा. महेन्द्र सिंह, डा.ॉमुरली श्याम, विक्रम प्रताप सिंह, सुखदेव सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534