Jaunpur Live : महिला अस्पताल में डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तार



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल में बुधवार को दोपहर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र पतहना गांव निवासी एक महिला अपने देवर के साथ अस्पताल में उपचार कराने पहुंची। ओपीडी में तैनात डॉक्टर ने पीछे लगे परदे में लेट जाने को कहा। इसके बाद वह महिला का चेकअप कर रहा था। महिला का आरोप है कि डॉक्टर ने उसके साथ छेड़खानी किया। यह बात उसने अपनी पति को बतायी। इसके बाद आक्रोशित पति डॉक्टर को पकड़कर उसे बाहर लाया और सूचना भंडारी पुलिस चौकी इंचार्ज को दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर, शहर कोतवाल मातहतों के साथ जिला महिला अस्पताल में पहुंच गये। इधर डॉक्टर को हिरासत में लिये जाने पर साथी डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया जिसके बाद सैकड़ों मरीजों को वापस जाना पड़ा। डॉ. अंजनी उपाध्याय को पुलिस कोतवाली लायी। कोतवाली में घंटों पंचायत चली और सुलह समझौते की बात चलने लगी लेकिन पीड़िता ने इनकार कर दिया। इसके बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Jaunpur Live : महिला अस्पताल में डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तार

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534