Jaunpur Live : 'माँग रहा है देश अबकी दिल्ली में अखिलेश' के लिए भोजपुरी गायक को मिली जान से मारने की धमकी



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए भोजपूरी गायक रवि रांझा ने हाल में एक गीत बनाया। लेकिन यह गाना इनके लिए आफत बन गया है। गायक रवि रांझा को जान से मारने की धमकी मिल रही है। 

जानकारी के अनुसार,"ठान चुकी है देश की जनता,अब परिवर्तन लाना है.झूठ बोलने वालो को सत्ता को हो हटाना  है, झूठों भ्रष्टों,से भारत देश बचाना है,माँग रहा है देश अबकी दिल्ली में अखिलेश" जैसे ही यह गाना बाजार में आया इसके बाद गायक रवि रांझा को जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। लिहाजा उसका परिवार दहशत में है। धमकी मिलने के बाद आज घर पहुचे है। कल स्थानीय थाना जलालपुर में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायेगे। 

धमकी देने वाला ने ने कहा राजा भैया व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का समर्थक बोल रहा हूँ। तुम जो सपा का गाना गाना छोड़ दो वर्ना परिणाम बुरा होगा। अगर गाना है तो राजा भैया योगी जी का गाओ सब सुविधा दूँगा। पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर अमर्यादित भाषाओं से साथ जातिवाद का आरोप लगाते हुए फोन रखा। और कहा की अगर वीडियो युटूब से नही हटाया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। 

"माँग रहा है देश अबकी दिल्ली में अखिलेश" गाना पूर्व मंत्री शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव 'ललई' के देखरेख रिकार्ड में किया गया है। यह पूरी जानकारी गायक रवि राँझा बातचीत में बताया।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534