- उप मुख्यमंत्री ने 75 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 152 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास
Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने दीप प्रज्ज्वलित कर बदलापुर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रु प में उप मुख्यमंत्री जी ने 75 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 152 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि ने बदलापुर महोत्सव की शुरु आत करने के लिए विधायक बदलापुर को बधाई देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास अत्यन्त सरहनीय है। भविष्य में महोत्सव के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जायेगा।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास के लिए संकल्पित है। डेढ़ साल में अब सड़कों पर गड्ढे नहीं हैं, अब कुछ जिलों का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का विकास हो रहा है। आज दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता और सरकार भारत के पास है। प्रयागराज का विकास के साथ ही जौनपुर और यूपी का विकास हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी किसानों, बेरोजगारों, छात्रों के हितों की सरकार है और जनता का सम्बन्ध भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब समग्र विकास हो रहा। बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा की मांग पर मुख्य अतिथि ने चक रियहवा घाट पर शीघ्र पुल निर्माण शुरु कराने की घोषणा की। किसी किसान को यूरिया के लिए अब लाठी नहीं खानी पड़ती। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना सहित जनोपयोगी योजनाओं की उपलब्धियां बताई। वर्तमान में भ्रष्टाचार पर लगाम लगायी गयी है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक कृष्णदेव दुबे, अध्यापिका कमला देवी, सरस्वती देवी पत्नी स्व. लालबहादुर सिंह तथा राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त श्रीमती दुर्गावती पाण्डेय एवं सत्यदेव सिंह को सम्मनित किया। महोत्सव में विशिष्ठ अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि महोत्सव का आयोजन बहुत ही शानदार तरीके से किया गया है इसके लिए आयोजक बधाई के पात्र है तथा ये क्षेत्रीय जनता के लिए एक उपहार है। महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए सांसद जौनपुर के पी सिंह ने महोत्सव प्रारम्भ होने के लिए सभी को बधाई दिया। इस अवसर पर भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन ने भोजपुरी गीतों से सबका मन मोह लिया। महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आम जनमानस को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर विधायक केराकत दिनेश चन्द्र मिश्रा, मड़ियाहूं डा. लीना तिवारी, जिलाध्यक्ष भाजपा सुशील उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह, राकेश वर्मा, सरदार सिंह, सजल सिंह, हेमंत तिवारी अन्य सम्मानितगण, डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, एसपी दिनेश पाल सिंह, पर्यटन अधिकारी वाराणसी कीर्तिमान श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी बदलापुर सहित अन्य अधिकारीगण एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।
शांति व्यवस्था चौकस रही
स्थानीय नगर पंचायत के सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय बदलापुर के प्रथम महोत्सव के प्रथम दिन लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। इस मौके पर सरकार की विभिन्न योजनाओं की आम जनता को लाभ व जानकारी दिलाने के उद्देश्य से स्टाल, प्रदशर््ानी लगाई गई थी। पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम रहे। इसके लिए डीएम, एसपी दिनेश सिंह सहित जिले के बम निरोधक दस्ता, पुलिस विभाग, सभी क्षेत्राधिकारी अपनी ड्यूटी पर पूरी तरह मुस्तैद दिखे। बीच-बीच तेज धूप के चलते आम जनमानस को परेशानी को देखते हुए विधायक रमेश चन्द्र मिश्र कार्य क्रम आप का है कहकर लोगों को बैठाया। इसी बीच जब डिप्टी सीएम का उड़न खटोला मंच के बगल उतर रहा था की अचानक मंच का तम्बू उड़ते उड़ते बचा। इस दौरान मंच पर अफरा-तफरी मच गयी।
0 Comments