Jaunpur Live : अतुल प्रताप सिंह बनाये गये श्री देव दीपावली समिति विसर्जन घाट के अध्यक्ष



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। नगर के विसर्जन घाट पर स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर पर रविवार को श्री देव दीपावली समिति की बैठक अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 23 नवम्बर को देव दीपावली महोत्सव को भव्य रूप प्रदान करने के लिए उपस्थित संरक्षक मंडल ने समिति के दो वर्षीय 2018—2019 की प्रबंधकारिणी का अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह एवं महामंत्री राजन अग्रहरि, कोषाध्यक्ष सनी जायसवाल का चयन सर्वसम्मत से करते हुए आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अपना मार्गदर्शन किया।

Jaunpur Live : अतुल प्रताप सिंह बनाये गये श्री देव दीपावली समिति विसर्जन घाट के अध्यक्ष


इस मौके पर संरक्षक मंडल के सदस्य संतोष कुमार सिंह, शशाांक सिंह रानू, अतुल गोपाल मिश्रा, मोती लाल यादव, पंडित रजनीकांत द्विवेदी, राधेकृष्ण ओझा, सदस्यगण विजय गुप्ता, आनंद अस्थाना, चंदन कुमार यादव, सैंकी श्रीवास्तव, शैलेष मिश्रा ने पूर्व की तरह अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हुए आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपना विचार दिया। संचालन विशिष्ट सदस्य मनीष देव एवं धन्यवाद पूर्व महामंत्री आनंद अग्रहरि ने दिया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534