भाजपा की पदयात्रा पान दरीबा वार्ड में शुरू, उमड़ा जनसैलाब


जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विशाल पदयात्रा का कार्यक्रम चलाया गया है। इसी के क्रम में नगर के पान दरीबा वार्ड में महात्मा गांधी स्मृति पदयात्रा का कार्यक्रम हुआ। पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य सुभाष कुशवाहा ने किया जिनके नेतृत्व में पान दरीबा वार्ड के बाजार भुआ, पुरानी बाजार, मिसिरपुर, बाजार टोला, अरजन में जनसम्पर्क किया गया। पदयात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में किये जाने वाले कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। साथ ही मतदाता सूची में अपने नाम को शामिल करने के लिये जागरूक किया गया। पदयात्रा में राघवेन्द्र दुबे, सभासद डा. रामसूरत मौर्य, बूथ अध्यक्ष शशिकांत गुप्ता, सौरव मिश्रा, विवेक मौर्य, अतुल गुप्ता, अनूप, अनिल मौर्य, रितेश गुप्ता, रमाशंकर प्रजापति, विजय मिश्रा सहित तमाम लोग शामिल रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534