रणवीर सिंह करेंगे आलिया भट्ट और कल्कि के साथ लिप लॉक!



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय इस वैलेंटाइन पर रिलीज होने वाली है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म प्यार के इस मौसम में प्यार का जबरदस्त तड़का लगाएगी। फिल्म मुंबई के एक रैपर के प्यार की कहानी है। खबर है कि फिल्म में रणवीर कई किसिंग सीन देने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गली बॉय में रणवीर न सिर्फ रैप करते हुए नजर आएंगे बल्कि दोनों फीमेल ऐक्टर्स के साथ किसिंग सीन करते हुए भी दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर के आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन के साथ लिप लॉक करने की खबर है। फिल्म में रणवीर का आलिया के साथ तीन किसिंग सीन हैं वहीं कल्कि के साथ दो लिप लॉक सीन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया के साथ लिप लॉक वाले सीन की शूटिंग हो चुकी है। वहीं कल्कि के साथ किसिंग सीन शूट होना अभी बाकी है।
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म का 2019 बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होगा। यह फेस्टिवल 7 से 17 फरवरी तक चलेगा। रणवीर, आलिया और कल्कि के अलावा फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय राज और विजय वर्मा भी नजर आएंगे।
बता दें कि फिलहाल रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म इसी हफ्ते रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रणवीर के ऑपोजिट सारा अली खान नजर आएंगी।



नव वर्ष पर उठाएं सस्ते विज्ञापन का लाभ मात्र 500 रूपये में। सम्पर्क करें — जौनपुर लाइव 8299473623




The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534