शिल्पा तब्बू के लिए गाने को देना चाहती हैं अपनी आवाज



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
काजोल और एश्वर्या राय बच्चन जैसी कई अभिनेत्रियों की आवाज बन चुकी गायिका शिल्पा राव तब्बू के लिए गीत गाना चाहती हैं। वह अब तक मिले अवसरों के लेकर सुखद महसूस करती हैं लेकिन उनकी तमन्ना दिग्गज अभिनेत्री तब्बू पर फिल्माए जाने वाले गाने को अपनी आवाज देने की है। शिल्पा ने कहा, बहुत अच्छा लगता है कि मैंने दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, एश्वर्या, काजोल, कटरीना कैफ और कई अन्य के लिए गाना गाया है। लेकिन तब्बू को अपनी आवाज देना मैं बहुत पसंद करूंगी। गायिका एक ऑस्कर विजेता की फिल्म में एक गीत को लेकर काफी रोमांचित हैं।
जश्न-ए-तनहाई गाने के बारे में उन्होंने कहा, यह एक बहुत बड़ा सम्मान है और मैं प्रीतम को इसका धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने मुझे इस फिल्म (टाइगर्स) का हिस्सा बनाया। मुझे नहीं लगता कि अगर प्रीतम का साथ नहीं होता तो मैं शानदार (फिल्म निर्देशक) डेनिस तानोविक के साथ काम कर पाती।
क्या उनका मकसद हॉलीवुड फिल्म में गाना गाने का था, इस पर उन्होंने कहा, हमें नहीं पता होता कि हमारा अगला गाना क्या होने जा रहा है। हम केवल खुद को गाना गाने के लिए तैयार रखते हैं। शिल्पा ने कहा कि सबसे जरूर चीज है कि उनका गाना लोगों और उनके दिलों तक पहुंचे।




नव वर्ष पर उठाएं सस्ते विज्ञापन का लाभ मात्र 500 रूपये में। सम्पर्क करें — जौनपुर लाइव 8299473623




The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534