Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
सलमान खान स्टारर फिल्म भारत आखिरकार शूटिंग स्टेज में हैं। इस फिल्म की लीड अदाकारा को लेकर कई मुश्किलें आईं, जो कटरीना कैफ का मूवी का हिस्सा बनने के बाद दूर हुईं। इस बीच खबर आई थी कि भारत के लिए करीना कपूर को भी अप्रोच किया गया था। अब बेबो के एक बयान से इस खबर पर मुहर से लगती दिख रही है।
दरअसल, हाल ही में करीना कपूर ने यह राज खोला कि उन्हें कुछ समय पहले बॉलिवुड के एक सुपरस्टार के साथ फिल्म का ऑफर मिला था। इस मूवी के लिए उन्हें दुनियाभर के कई देशों में शूटिंग करनी पड़ती। इसमें करीब 80 से 90 दिन लग जाते। लगातार ट्रैवल और लंबी शूटिंग का मतलब था कि वह अपने बेटे तैमूर को साथ नहीं ले जा पातीं।
करीना ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को ध्यान में रखते हुए उस सुपरस्टार के साथ फिल्म करने के ऑफर को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि उनके लिए पहली प्राथमिकता तैमूर है और इतने दिनों के लिए वह उसे अकेला नहीं छोड़ सकती।
इस बयान के सामने आने के बाद उन कयासों में तेजी आई है जिसमें कहा गया था कि प्रियंका के फिल्म भारत से अलग होने के बाद मेकर्स करीना कपूर के पास ऑफर लेकर गए थे। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत की शूटिंग दुनिया के सात देशों में हो रही है। वहीं इसमें लीड रोल में बॉलिवुड के सुपरस्टार सलमान खान हैं। हालांकि, टीम की ओर से इस बयान को लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है।