नंदन वन में काजल कर रही हैं आदित्‍य संग रोमांस



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
भोजपुरी अभिनेत्री काजल यादव और आदित्‍य मोहन का रोमांस है कि रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। वे इन दिनों मढ़ (मुंबई) स्थित नंदन वन में एक दूसरे के साथ इश्‍क फरमाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये मामला मशहूर निर्देशक ब्रज भूषण की फिल्‍म ‘काजल’ का है, जिसके लिए स्‍पेशल गाने की शूटिंग नंदन वन में की गई। इस दौरान उनकी केमेस्‍ट्री कमाल की नजर आ रही है। ‘काजल’ मूल रूप से महिला प्रधान फिल्‍म है, जिसकी कहानी काजल यादव के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्‍म में एक और काजल नजर आयेंगी। यानी काजल राघवानी भी इस फिल्‍म में गेस्‍ट एपीयरेंस के तौर पर फिल्‍म में होंगी।

निर्देशक ब्रज भूषण ने बताया कि फिल्‍म ‘काजल’ की शूटिंग जल्‍द ही पूरी हो जायेगी। कुछ गाने और क्‍लाइमेक्‍स की शूटिंग शेष है। अभी हम गानों को शूट कर रहे हैं। उसके बाद क्‍लाइमेक्‍स शूट करेंगे। अभी हम काजल और आदित्‍य के बीच एक स्‍पेशल रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्‍म हम मार्च तक रिलीज करेंगे। उन्‍होंने काजल और आदित्‍य के इस स्‍पेशल शूट के बारे में कहा कि इसमें दोनों डिफरेंट नजर आ रहे हैं। आदित्‍य की एनर्जी और काजल की खूबसूरती का बेजो़ड़ संगम इस गाने में देखने को मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म वकाई मजेदार है। खास कर बिहार की उन लड़कियों को इस फिल्‍म को देखना चाहिए, जो कॉलेजों में पढ़ती है। यह फिल्‍म उनके लिए है।
बता दें कि फिल्‍म में काजल यादव के साथ आदित्‍य मोहन नजर आयेंगे। उनके अलावा पुष्‍पा शुक्‍ला, शम्‍स आगाज,उदय श्रीवास्‍तव,दिलीप सिन्‍हा,उदय श्रीवास्तव, हर्षित, गिरीश शर्मा, मृदुल कुमार शरण भी फिल्‍म काजल में मुख्‍य भूमिका में हैं। इसके म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एस कुमार हैं और इ पी शम्‍स का है। डांस मास्टर रामदेवन है , फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी त्रिलोकी चौधरी हैं। 




नव वर्ष पर उठाएं सस्ते विज्ञापन का लाभ मात्र 500 रूपये में। सम्पर्क करें — जौनपुर लाइव 8299473623




The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534