Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया के हाईवे पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 3 युवक घायल हो गये। तीनों में से एक को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात सतहरिया हाईवे पर दो मोटरसाइकिल सवार युवकों के आमने-सामने टक्कर हो जाने से 3 लोग घायल हो गये। घायलों में देवा आनन्द मौर्य 21 वर्ष पुत्र सन्तोष मौर्य, देवदत्त मौर्य 20 वर्ष पुत्र राजेश मौर्य, सागर कन्नौजिया 24 वर्ष पुत्र उदय राज कन्नौजिया निवासी कोहरान थाना मछलीशहर हैं। दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयी। चिकित्सकों ने सागर कन्नौजिया की हालत नाजुक होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि अन्य का उपचार वहीं चल रहा है।

Tags
Jaunpur