Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
बख्शा, जौनपुर। नौपेड़वा बाजार में सोमवार को सपा जिला सचिव संघर्ष यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। अपने संबोधन में संघर्ष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में युवाओं की अहम जिम्मेदारी है। किसी भी पार्टी को शिखर पर पर ले जाने में युवाओं के बिना संभव नही है।
उन्होंने कहा कि आगामी 20 दिसंबर को मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव की धर्मपत्नी पूर्व प्रमुख स्व. हीरावती यादव के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में निगोह स्थित आदमपुर श्रीराम पीजी कालेज पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों को सुन पार्टी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि मल्हनी कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर अशोक यादव, रमेश विश्वकर्मा, बच्चा यादव, रामानंद यादव, विनोद यादव, मोनू मिश्र, सत्यम यादव, आशीष यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur