Jaunpur Live : गांव, गरीब, किसानों, वंचितों की है भाजपा सरकार : सुशील



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
कमल संदेश यात्रा की जिलाध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती पर भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश भर में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जनसम्पर्क एवं संवाद की दृष्टि से पदयात्रा एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 15 दिवसीय कमल संदेश पर यात्रा के समापन के उपरांत भाजपा जिला कैंप कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के सभी ग्राम सभाओं में से 1677 ग्राम सभाओं में कमल संदेश पद यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से संवाद संपर्क किया तथा उन योजनाओं के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गांव के गरीबों-किसानों व वंचितों की सरकार है ने कहा कि भाजपा ने जिस दिन से सरकार बनाई है उसकी नीतियों, योजनाओं में सिर्फ गांव की समृद्धि, किसानों की खुशहाली, गरीबों को सुविधाएं, उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं में रही है।



जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक सांसद के रूप में जो विकास कार्य 2014 के बाद से ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के सांसद शुरु करना चाहते थे उसे पिछली राज्य सरकार ने तीन वर्ष तक बाधित रखा। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद सभी विकास कार्यों में तेजी आयी है और जनता से किये वादों को भाजपा पूरा करने में निरन्तर लगी हुई। श्री उपाध्याय ने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर खबर सभी बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की जिलास्तरीय बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आईटी विभाग केंद्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने पार्टी द्वारा आगामी कार्यों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, राम सिंह मौर्या, अजीत प्रजापति, जनार्दन सिंह, किरन श्रीवास्तव, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह, संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह, जिला मंत्री सुशील मिश्र, पूनम विश्वकर्मा, सुनील सेठ, भूपेंद्र सिंह, मनोज दुबे, अतुल पाण्डेय, अनिल मिश्र, अम्बुज तिवारी, आकाश दुबे सहित सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।


खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें | 9807374781

The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534