Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। नगर के रोडवेज तिराहे के पास स्थित यशवंत कटरा में शनिवार की सायं पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रत्नसेन सिंह का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर श्री सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में
भारतीय जनता पार्टी को मुंह की खानी पड़ी जिससे अब यह साफ पता चल रहा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की नैय्या पार नहीं लगने वाली है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा। प्रदेश-देश की जनता को बेसब्राी से चुनाव का इंतजार है ताकि वह भाजपा के आइना दिखा सके। जिस तरह से भाजपा ने जनता को गुमराह किया और झूठे वायदे किये जनता उसे माफ नहीं करेगी। इस मौके पर माउंट लिट्रा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल, पद्माकर राय, अनिल मिश्रा, शिवपूजन सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur