Jaunpur Live :भोजपुरी फिल्‍म ‘सनम परदेसिया’ के सेट पर अजय दीक्षित कर रहे कड़ी मेहनत



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
बेटवा बाहुबली फेम भोजपुरी अभिनेता अजय दीक्षित की फिल्म ‘सनम परदेशिया’ की शूटिंग इन दिनों मनोर में जोर – शोर से चल रही है। इस दौरान अजय दीक्षित सेट पर कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। अजय दीक्षित काफी मेहनती अभिनेता है। इसलिए अपने किरदार को बखूबी कैमरे के सामने जीने की कोशिश करते हैं, जो इन दिनों मनोर में भी देखने को मिल रहा है। शिवकाली क्रिएशन्स के बैनर तले बन रही इस भोजपुरी फिल्म को सुनील मोटवानी निर्देशित कर रहे हैं। उनका कहना है कि अजय दीक्षित हर नये अभिनेताओं के लिए मिसाल हैं। सेट पर वे एक अभिनेता के रूप में होते हैं, तो सेट से बाहर वे एक संजीदा इंसान है। उनके साथ काम करने में फिल्‍म की पूरी कास्‍ट एंड क्रू को मजा आ रहा है।

वहीं, अजय दीक्षित ने कहा कि वे अपनी भूमिका के साथ कोई कंप्रोमाइज नहीं करना चाहते हैं, इसलिए निर्देशक के अनुसार अपनी भूमिका को जीन की पूरी कोशिश करते हैं। उन्‍होंने फिल्‍म के बारे में फिल्‍म की कहानी बेहद खास और नई है। इसको लेकर मैं शुरू से ही एक्‍साइअेड रहा हूं। अब इसको शूट कर रहा हूं। मुझे पूरी उम्‍मीद है कि जब मेरी यह फिल्‍म ‘सनम परदेशिया’ रिलीज हो गई तो दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। इस फिल्‍म में गाने भी बेहद अच्‍छे होने वाले हैं। उन्‍होंने बताया कि ‘सनम परदेसिया’ के कुछ हिस्‍सों की शूटिंग इससे पहले विरार में हो चुकी है।
मालूम हो कि फिल्म ‘सनम परदेशिया’ के निर्माता शकुन साहू हैं और निर्देशक सुनील मोटवानी हैं। फिल्‍म की कहानी विन्ध्या शुक्ला ने लिखी है। फिल्‍म में संगीत अनुज तिवारी और छायांकन बिपिन कुमार का है। फिल्‍म में अजय दीक्षित और अनुश्री साहू, नीलू शंकर, विजय राज यादव, पुष्प वर्मा, गजेंद्र चौहान, उमेश सिंह आदि मुख्‍य भूमिका में हैं




नव वर्ष पर उठाएं सस्ते विज्ञापन का लाभ मात्र 500 रूपये में। सम्पर्क करें — जौनपुर लाइव 8299473623




The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534