Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लवायन गांव स्थित ढेसुर ताल में देशांतरण कर आये साइबेरियन पक्षियों का शिकार बदस्तूर जारी है। दिन भर में शिकारियों के द्वारा सौ से अधिक पक्षियों का खुलेआम शिकार किया जा रहा है। इन निरापराधों की सुरक्षा को लेकर न तो कानून के रक्षक आगे आ रहे है और न ही कोई समाजसेवी या धर्मावलंबी ही उनकी हिफाजत को मुखर हो रहा है।
गांव के कुछ मानिंदों की सह पर उक्त ताल के पास सुबह से ही दर्जनों शिकारी जाल और बंदूक लेकर डट जाते है। शिकारी जाल को पानी के भीतर खूंटा गाड़कर बांध देते है। उसके ऊपर कुछ चारा फेंक देते है। जब पक्षी चारा चुगने के चक्कर में पानी के भीतर डुबकी लगाता हैं तो उसका गला जाल के फंदे में फंस जाता है। इसके अलावा शिकारी चिड़ी मार बंदूक का भी सहारा ले रहे है। इन पक्षियों का शिकार कर उनका मांस बाजार में बेच गाढ़ी कमाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन इससे बेखबर बना हुआ है।

Tags
Jaunpur