Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। शिया जामा मस्जिद में इमामे जुमा शहर जौनपुर मौलाना महफुजुल हसन खां ने जुमे की नमाज के खुतबे में नमाजियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हजरत अबु तालिब अ.स. के इमान पर बहस करने वालों को इतिहास की सही जानकारी नहीं है हजरत अबु तालिब को जो लोग मुसलमान नहीं समझते है उन्हे अपने अपने इमान का जायज़ा लेना चाहिए।
हजरत अबु तालिब पर जी टीवी चैनल पर एक सीरियल में की गई टिप्पणी पर कहा कि जी टीवी हमेशा मुसलमानों के विषय पर विवादित रवैया अपनाता है। इससे पहले भी जी टीवी ने कई कार्यक्रमों में मुसलमानों पर आपत्ति जनक टिप्पणी की है। इसके लिए सरकार की तरफ से टीवी चैनल पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
इसी क्रम में शिया जामा मस्जिद के प्रबंधक/मुतवल्ली अली मंजर डेज़ी ने कहा कि किसी भी मजहब के बारे में या महान शख्सियतों पर विवादित बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस तरह के विवादित सीरियल समाज के ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का काम करते है इसलिए शिया जामा मस्जिद प्रबंध समिति के सभी सदस्यगण सरकार से यह मांग करते है कि इश़्क सुभान अल्लाह सीरियल पर पाबंदी लगाई जाय व सीरियल के लेखक दानिश जावेद को गिरफ्तार किया जाय।