Jaunpur Live :रेल मुख्य संरक्षा अधिकारी ने जंघई- गौरीगंज इलेक्ट्रिक रुट को दी हरी झंडी



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
ट्रायल के लिए जंघई-अमेठी के बीच दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन
मीरगंज, जौनपुर। गौरीगंज रेलवे स्टेशन से जंघई रेलवे स्टेशन तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया जिस पर ट्रेन अब नियमित रुप से 120 किमी की स्पीड से चलेगी। यह बातें वार्ता के दौरान रविवार को शाम साढ़े 6 बजे अपने निजी सैलून से निरीक्षण करते हुए जंघई रेलवे स्टेशन पर रेल संरक्षा आयुक्त एसके पाठक ने कही।
क्षेत्र के जंघई जंक्शन पर रविवार को स्पेशल ट्रेन से रेलवे के आला अफसरों की टीम जांच करते हुए जंघई पहुंचे। इसके साथ ही जंघई-प्रतापगढ़-अमेठी के बीच बिजली से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के परीक्षण का महत्वपूर्ण चरण भी पूरा हो गया। इलेक्ट्रिक इंजन नम्बर 30662 संग 10 बोगियों वाली यह स्पेशल गाड़ी देर शाम 6.28 बजे जंघई जंक्शन के पर पहुंची। इस गाड़ी में उत्तर रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ सवार थे। टीम ने विद्युतीकरण टेस्टिंग को हरी झंडी दिए जाने के बाबत जंक्शन पर बना ऊंचाई वाला फुट ओवरब्रिाज की भी जांच किये। स्टेशन पर विद्युतीकरण के काम का जायजा लेने के बाद यह टीम देर शाम 6.50 बजे स्पेशल गाड़ी से अमेठी के लिए रवाना हो गयी।




और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534