Jaunpur Live : असहायों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : अनीता सिद्धार्थ



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता सिद्धार्थ ने पीड़ित महिलाओं में बांटे कंबल
मल्हनी, जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक के ककोर गहना गांव में  अनसूचित जाति जनजाति आयोग की सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री अनिता सिद्धार्थ  ने मंगलवार को  दलित वस्ती में जाकर पीड़ित महिलाओं में  कंबल वितरित किया।  इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
मालूम हो कि  ककोरा गहना गांव की दलित बस्ती में विगत 14 दिसंबर को  प्लाटिंग कर रहे करंजकला ब्लॉक प्रमुख दीपचंद सोनकर से रास्ता मांगने पर  वह और उनके गुर्गों ने दलित महिलाओं को जमकर लाठी डंडे से पिटाई किया और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से पीड़ित परिवार के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। भयभीत परिवार शाम ढलते अपने अपने घरों में कैद हो जाते हैं।पीड़ित परिवार की मदद के लिए भाजपा नेताअनीता सिद्धार्थ ने कदम बढ़ाया। पुलिस अधीक्षक ने ब्लाक प्रमुख का तांडव और पीड़ित परिवार की बेबसी देख एक्शन में आये तो कानूनी प्रक्रिया में तेजी आई और दबंगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ। जिसमें ब्लाक प्रमुख के अलावा सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िलाउपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने बस्ती के पीड़ित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर राहुल श्रीवास्तव ,किरण मिश्रा, संगीता अग्रवाल, कुँवर विक्रम सिंह,निशीथ सिंह निकुम्भ,अच्छेलाल आदि लोग उपस्थित रहे।





नव वर्ष पर उठाएं सस्ते विज्ञापन का लाभ मात्र 500 रूपये में। सम्पर्क करें — जौनपुर लाइव 8299473623




The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534