Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सलामतपुर लेदुका निवासी उर्मिला सिंह के ज्येष्ठ पुत्र आलोक सिंह पुत्र स्व. अशोक सिंह की बुधवार की सुबह गांव की एक शवयात्रा को पहुंचाने जाते समय रास्ते में नीलगायों की चपेट में आ गये और गंभीर रुप से घायल हो गये। आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताते चलें कि आलोक के पिता अशोक सिंह 42 वर्ष की उम्र में घर के छत से रात में गिरने से मौत हो गयी थी। आलोक (42) की भी उसी उम्र में मौत हो गयी। आलोक की मां उर्मिला सिंह सल्तनत बहादुर इंटर कालेज बदलापुर में मृतक आश्रित कोटे में शिक्षणेत्तरकर्मी है। आलोक अपने पीछे दो पुत्रियां, एक पुत्र छोड़ गये है। विद्यालय में शोकसभा कर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। इधर उनके घर पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा हुआ है। बच्चों के रुंदन से हर किसी का कलेजा फट रहा था। उर्मिला पुत्र वियोग में पागलों की तरह हर किसी से अपने बच्चे की हाल पूछ रही है। घर का माहौल बहुत ही दर्दभरा है।

Tags
Jaunpur