Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
रचना विशेष विद्यालय में पांच दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का समापन
जौनपुर। रचना विशेष विद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय बहुदिव्यांगता जन सशक्तिकरण संस्थान चेन्नई द्वारा आयोजित 'सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम" (सीआरई) के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि रजा डीएम शीया इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. अलमदार नजर ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वर स्तुति से कम नहीं है। आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर समाज में इन बच्चों की सेवा कर एक मिशाल कायम करें। कार्यक्रम में शिया कालेज के प्रवक्ता मो. आजम खां भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि व्यैक्तिक शैक्षणिक कार्यक्रम दिव्यांग बच्चों को अनेक दैनिक जीवन कौशलों में लघु तथा दीर्घकालीन प्रयासों के बाद आत्मनिर्भरता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है तथा इनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करता है। इस मौके पर विद्यालय की प्रवक्ता पूनम श्रीवास्तव, अम्बे देवी, नितेश कुमार सिंह ने भी प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न कौशलों में पिछड़ेपन को सुधारने के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रबंधक नसीम अख्तर ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। संचालन मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया। अन्त में मुख्य अतिथि ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur