Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में भारतरत्न श्री अटल बिहारी बाजपेई जी के 95वीं जयंती की पूर्व संध्या पर अटल कविता पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वित्तअधिकारी एमके सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई देश के उत्थान के लिए बहुत
सारे कार्य किए जिससे भारत विश्व में अपनी अलग छवि निर्माण कर सका। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जी की वाकपटुता, दृढ़ता एवं सम्यक दृष्टिकोण से अपना देश विश्व में एक मजबूत इरादों वाला देश बनकर उभरा। प्रवक्ता अच्छे लाल यादव ने बच्चों को अटल की तरह अटल रहकर उत्तम शिखर पर पहुंचने का संदेश दिया। डॉ. विवेक पांडेय एवं डॉ. झांसी मिश्रा ने भी भारतरत्न अटल पर अपने विचार व्यक्त किये। अटल जी की कविताओं के पाठ में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. नूपुर तिवारी, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन डॉ. विनय वर्मा एवं धन्यवाद डॉ. अवध बिहारी सिंह ने दिया।

Tags
Jaunpur