Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाला कार्यकर्ता होता है, वह निरन्तर समाज के बीच में बना रहता है। समाज के वंचित, शोषित गरीब लोगों के लिए कार्य करने वाला होता है। यह बातें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने मछलीशहर विधानसभा के पद यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदर्श बाल विद्या मंदिर बड़ेरी के प्रांगण में कही।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि डॉ. विजय चंद पटेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम से भाजपा की एक दर्जन से अधिक राज्यों में सरकार चल रही है। कार्यक्रम को विधानसभा प्रमुख ब्राहृदेव तिवारी, जिला महामंत्री संदीप तिवारी, विधानसभा प्रभारी रामविलास पाल, शिक्षक नेता राकेश सिंह, मंडल प्रभारी ब्राहृदेव उपाध्याय, रागिनी सिंह, आनंद दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर रमेश दुबे, कृष्ण कुमार दुबे, सुरेन्द्र बिक्रम सिंह, धीरेन्द्र सिंह, रीशू सिंह, राजेश सिंह, संतोष सिंह, प्रवीण चौहान, पीयूष कान्त दिवेदी, प्रवीण कुमार चौहान, संतोष दूबे, रोहित जायसवाल, डॉ. श्रवण कुमार दूबे, रामनरायन सेठ, राधेश्याम उपाध्याय सहित विधानसभा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बेलवा पं. राजकृष्ण शर्मा बब्बू ने किया। संचालन मंडल अध्यक्ष मीरगंज कृष्ण कुमार दूबे ने किया।

Tags
Jaunpur