Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। नगर के रहने वाले अनिल कुमार गांगुली एडवोकेट को कांग्रेस कमेटी के द्वारा अनुसूचित जाति के जौनपुर जिला के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों में बड़े हर्ष का माहौल बना हुआ है। अनिल गांगुली मूल रूप से केराकत तहसील के नगर के ही निवासी हैं। उनका अपने कर्तव्य के प्रति कर्तव्यपरायणता
और जनता के सेवक के रूप में उनके कामों के लिए लोग हमेशा उनको याद करते रहते हैं और वे गरीबों के लिए हर समय हर सम्भव मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं। उनके जिलाध्यक्ष अध्यक्ष बनाए जाने पर अनिल कुमार गांगुली एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हाईकमान ने जो जिम्मेदारी हमें सौपी है मैं उसे बड़े ही जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा और पार्टी के प्रति विश्वास और सद्भावनापूर्वक कार्य करूंगा। हमसे जो भी बन पड़ेगा पार्टी के लिए हम वह सब करने के लिए तैयार रहेंगे जो भी पार्टी और जनता के हित मे होगा। उनके अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों की तरफ से अनिल गांगुली जी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Tags
Jaunpur