Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
भूलेख में गड़बड़ी पर बार अध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र
कलक्टे्रट की अदालतों में नौ वें दिन ठप रहा कामकाज
जौनपुर। कलक्ट्रेट माल अभिलेखागार स्थित संचित भूचित्र ग्राम कुल्हनामऊ में गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को कलक्टे्रट में नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। इतने बड़े फ्राड का खुलासा होने के बाद भी चिंहित लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अधिवक्ताओं ने कहा दोषी लोगों के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी। इस संबंध में कलक्टे्रट बार अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को पत्र लिख कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा इस पूरे मामले में फ्राड करने वाला रसूखदार है, उसके प्रभाव के चलते कार्रवाई नहीं हो रही है।
जबकि कलक्ट्रेट माल अभिलेखागार स्थित संचित भूचित्र का मुखिया कस्टोडियन खुद डीएम होते हैं। ऐसे में चिंहित लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होना चर्चा का विषय है। इसके पहले बार अधिवक्ता संघ की बैठक अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी की अध्यक्षता में बार सभागार में हुई। उपस्थित
बार के महामंत्री वृजेश कुमार यादव, कृष्ण नारायण पाठक, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, जयंती प्रसाद मिश्र, नजर हसन ने घटना की निन्दा करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। कहा कलक्टे्रट बार के अधिवक्ता आनंद मिश्र के प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। जिसमें वकीलों ने बताया कि कुल्हनामऊ के नक्शा में आ.नं 584 के आकृति को खुरचकर नक्शे में कूट रचना करते हुए आ.नं. 585 में मिला दिया गया है। प्रभारी माल अभिलेखागार/सीआरओ ने नक्शा का अवलोकन कराया। जिला बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी संजय राय ने भी अपनी रिपोर्ट में दिया कि नक्शा में कूटरचना की गयी है।

Tags
Jaunpur