Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। रामबाग विशेषरपुर स्थित शोभनाथ मंदिर पर भागीदारी आन्दोलन मंच के बैनर तले नवीन पदाधिकारियों का चयन कार्यक्रम गोष्ठी के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. महेशचन्द्र प्रजापति रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहनलाल प्रजापति ने किया।
मुख्य अतिथि प्रेमचन्द्र प्रजापति ने कहा कि भागीदारी आंदोलन मंच पिछड़ों और गरीबों के हित के लिये कार्य करेगी और वरदान साबित होगी कई सरकारें आती-जाती है चुनाव के समय कई वायदे भी किये जाते है लेकिन चुनाव बाद जनता के बीच जाना तो दुर लोग देखना पसंद नही करतें है हमें उन लोगों को सबक सीखाना पड़ेगा।
विशिष्ट अतिथि महेशचन्द्र ने कहा कि गुजरात और बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब पर प्रतिबन्ध लगाना चाहिये। मतदाता को पैर की जूती समझने वालों को सबक सीखाना जरुरी है। जनता अपना मत देकर सरकारों का गठन करती है लेकिन चुनाव बाद उनको दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है और चुनाव बाद उन्हीं के विधायक और सांसद जनता को पैर की जूती समझ लेते है तथा अजीवन पेंशन के भागीदार बन जाते है। इस प्रथा को बंद कर जनता के बारे में सोचना चाहिये।
इसी कड़ी में महेन्द्र प्रजापति ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति के सपनों को पूरा करने का कार्य भागीदारी आन्दोलन मंच के बैनर तले पूरा किया जायेगा। एक जनवरी को संत रामसुभीख प्रजापति जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी। इसी के साथ चयन प्रक्रिया का शुभारम्भ किया गया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति तथा प्रदेश सचिव महेन्द्र प्रजापति के रूप में गठन किया गया।
इसी क्रम में जिले की कुछ रिक्त पदों को पूर्ण करते हुए जिला महासचिव प्रमोद कुमार, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रजापति, प्रमोद प्रजापति व राकेश प्रजापति को बनाया गया। साथ ही कमलेश मौर्य को मीडिया प्रभारी व रामपलट को प्रचार मंत्री का पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर रामराज प्रजापति, परमानंद प्रजापति, एडवोकेट सुनील पटेल, विनोद प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम का आयोजन ब्राहृदेव प्रजापति व मक्खनलाल प्रजापति ने किया तथा आये हुए समस्त अतिथियांे के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags
Jaunpur