Jaunpur Live : केक काटकर मनाया गया सोनिया गांधी का जन्मदिन



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में केक काटकर सभी कांग्रेसियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी ने त्याग और तपस्या की प्रतिमूर्ति हम सबकी प्रेरणादायक हैं मैं और हम सब कांग्रेस परिवार ईश्वर से कामना करते हैं भगवान उनको हमेशा स्वस्थ व दीर्घायु रखें। सोनिया गांधी की त्याग और तपस्या से हिंदुस्तान की एकता अखंडता को बनाए रखा है। हिंदुस्तान का नव निर्माण करने में सोनिया का अहम योगदान है। अपने विचारों से देश, दुनिया को एक नई दिशा देने का कार्य किया है। इस अवसर पर डॉ. राकेश उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, आज़म ज़ैदी, सौरभ शुक्ला, शिव मिश्रा, अशरफ अली, सुभाषचंद्र आदि मौजूद रहे। संचालन सौरभ शुक्ला ने किया।




मुंगराबादशाहपुर : स्थानीय नगर के नईबाजार स्थित प्रदेश कांग्रेस सदस्य विश्वनाथ गुप्त के विश्वनाथ मंदिर पर मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू भैया के नेतृत्व में पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के सदस्य एवं टीवी डिवेटर राज कुमार मिश्र, दीपक मिश्रा, ब्राम्हदेव दुबे, रमजान अली, दिनेश सरोज, पुष्कर, विवेक कुमार, सौरभ सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534